सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sardar Patel University will apply for national ranking for the first time.

Mandi News: सरदार पटेल विश्वविद्यालय नेशनल रैंकिंग के लिए पहली बार करेगा आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel University will apply for national ranking for the first time.
विज्ञापन
बासा और पधर कैंपस में बीटेक व बीएएलएलबी कोर्स शुरू करने की योजना
Trending Videos

हरिमन शर्मा ने की विश्वविद्यालय की सराहना, नवाचार व परिश्रम का संदेश
बुधवार को विश्व विद्यालय परिसर में चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने अपने चौथे स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं और भविष्य की योजनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी साझा किया कि विश्वविद्यालय इस वर्ष नेशनल रैंकिंग के लिए आवेदन करेगा और बासा तथा पधर कैंपस में बीटेक व बीएएलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए सरकार से पत्राचार किया जा चुका है। कुलपति ने कहा कि राजस्व जुटाने और शिक्षा के विस्तार के लिए स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम शुरू करना आवश्यक है।
खेलकूद के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस वर्ष खेलों के लिए 1.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नेशनल अवार्ड जीते हैं और हैंडबाल टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में चौथे राउंड तक सफलता प्राप्त की।
मुख्य अतिथि हरिमन शर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के मध्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा सुलभ बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान अपनाने की सलाह दी और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
यूजीसी नेट और जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। हिमाचली, पंजाबी और हरियाणवी लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed