{"_id":"69d365ba62d74b3dd6092760","slug":"video-mandi-bjp-national-vice-president-soudan-singh-celebrated-the-partys-foundation-day-in-palace-2-ward-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पैलेस 2 वॉर्ड पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पैलेस 2 वॉर्ड पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:20 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज मंडी शहर के पैलेस 2 वॉर्ड में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और स्थानीय वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सौदान सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर सभी को स्थापना दिवस की बधाई देकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया। मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए सौदान सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह जैसी शखसियत के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उससे नई उर्जा का संचार हुआ है। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि आज भाजपा देश भर में अपना 47वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। भाजपा ने हमेशा ही आम कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज लोग भाजपा से अपनेपन के साथ जुड़कर संगठन को लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाने में जुटा हुआ है और इस सपने को हर हाल में साकार करके रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।