सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shootout case: Accused discharged from hospital, sent to judicial custody; celebration of faith in the village

गोलीकांड मामला : अस्पताल से छुट्टी मिलते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shootout case: Accused discharged from hospital, sent to judicial custody; celebration of faith in the village
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली छुट्टी, बल्ह पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में किया पेश
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बग्गी (मंडी)। मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में हुए बहुचर्चित गोलीकांड के आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लंबे समय से उपचाराधीन चल रहे आरोपी भादर सिंह को चिकित्सकों ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होते ही बल्ह पुलिस ने थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और मंडी न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने इस मामले में वारदात स्थल से एकत्र साक्ष्य और जब्त बंदूक को जांच के लिए एफएसएल भेजा है। पुलिस को अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा कि पीड़ित उमेश को लगी गोली उसी बंदूक से चलाई गई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घायल उमेश का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। घटना बल्ह क्षेत्र की लोहार पंचायत की है, जहां आरोपी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंस बंदूक से बहू पर गोली चलाने का प्रयास किया था जो आरोपी व उसकी अपाहिज पत्नी की दिन-रात सेवा करती थी। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पोते उमेश को गोली लग गई।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी अकसर नशे की हालत में घर में विवाद करता था और वारदात वाले दिन भी उसने बहू के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद उसने आपा खोकर फायरिंग कर दी। बहू की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से इसकी जांच की है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट व घायल उमेश के स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed