सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SNCU to be set up in Karsog Hospital

Mandi News: करसोग अस्पताल में स्थापित होगी एसएनसीयू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
SNCU to be set up in Karsog Hospital
विज्ञापन
विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई
Trending Videos

50 लाख रुपये के आधुनिक उपकरण पहुंचे
12 बेड की सुविधा से शिशुओं को मिलेगा बेहतर उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। इसी क्रम में अब अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) स्थापित की जा रही है। इससे क्षेत्र के नवजात शिशुओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इस इकाई के लिए लगभग 50 लाख रुपये के आधुनिक उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके हैं।
प्राप्त उपकरणों में रेडिएंट वार्मर (ओपन केयर सिस्टम), फोटोथेरेपी यूनिट, नवजात पुनर्जीवन उपकरण (250 मिली व 500 मिली), सिरिंज पंप, ऑक्सीजन हुड (छोटा व मध्यम), ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डिजिटल थर्मामीटर, इलेक्ट्रॉनिक शिशु वजन मशीन, स्टेथोस्कोप, रक्तचाप मापक यंत्र, पोर्टेबल जांच लाइट, मापने की टेप आदि शामिल है। इसके अलावा स्टेनलेस स्टील किडनी ट्रे, ड्रेसिंग ट्रे, इन्फ्यूजन स्टैंड, फोटोथेरेपी हेतु इर्रेडिएंस मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मशीन (3 चैनल), शिशु लंबाई मापक (इन्फैंटोमीटर), ट्रांसपोर्ट इनक्यूबेटर और 185 लीटर क्षमता का रेफ्रिजरेटर उपकरण मिले हैं। ये सभी उपकरण नवजात शिशुओं की निगरानी और उपचार में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित एसएनसीयू में 12 बेड की क्षमता होगी, जिससे एक साथ अधिक संख्या में नवजात शिशुओं का उपचार संभव हो सकेगा। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर नवजात शिशुओं को बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित होगा, वहीं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिलेगी। बीएमओ डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में नई सुविधाएं और आधुनिक उपकरण इस क्षेत्र में नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed