{"_id":"6987433f58b27e132f0407ab","slug":"spokespersons-association-opposes-separate-cadre-in-cbse-schools-mandi-news-c-90-1-mnd1021-185209-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रवक्ता संघ ने सीबीएसई स्कूलों में अलग कैडर का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रवक्ता संघ ने सीबीएसई स्कूलों में अलग कैडर का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में राजेश सैनी को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदाधिकारी। -स्रोत
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सुंदरनगर में हुए जनरल हाउस में प्रवक्ताओं ने सरकार के प्रस्तावित सीबीएसई स्कूलों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ ने कहा कि इन स्कूलों के लिए किसी भी सूरत में अलग कैडर नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही शिक्षकों के लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाए।
प्रवक्ताओं का कहना है कि इन स्कूलों को चरणबद्ध और व्यवस्थित ढंग से ही शुरू किया जाना चाहिए। बैठक में प्रवक्ताओं की पदोन्नति, वित्तीय लाभ और कार्य स्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला महासचिव अशोक शर्मा ने बताया कि संघ ने बताया कि संघ ने एक मांग पत्र भी तैयार किया है, जिसे सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
मांग पत्र में प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा को बढ़ाकर 95 प्रतिशत करने, डीए व एरियर का तुरंत भुगतान करने और महिला शिक्षकों के लिए 20 कैजुअल लीव की मांग उठाई है। इसके अलावा अनुबंध शिक्षकों को वर्ष में दो बार (31 मार्च और 30 सितंबर) नियमित करना और स्थानांतरण दूरी सीमा को 30 किमी से घटाकर 20-25 किमी करने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर संघ के राज्य मार्गदर्शक राजेश सैनी को विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह नई टीम ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सुंदरनगर में आयोजित समारोह में जिला मंडी की नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण हुआ। राज्य मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी और राज्य महासचिव इंदर सिंह ठाकुर की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें देवेंद्र कुमार ने जिला प्रधान, अशोक शर्मा ने जिला महासचिव, जय राम शर्मा ने मुख्य प्रेस सचिव, विनोद शर्मा ने कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा देशराज राणा ने सहसचिव और बबीता भारद्वाज ने राज्य सलाहकार (महिला विंग) के पद की शपथ ली। कार्यक्रम में जिले भर के 120 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया और प्रवक्ता हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Trending Videos