सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU boxer Shilpa wins bronze medal in inter-university competition

Mandi News: अंतर-विवि प्रतियोगिता में एसपीयू की मुक्केबाज शिल्पा ने जीता कांस्य पदक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
SPU boxer Shilpa wins bronze medal in inter-university competition
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मंडी। एसपीयू मंडी के एमएलएसएम कॉलेज की बीए की छात्रा शिल्पा देवी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विवि महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 55-60 किलोग्राम वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही शिल्पा ने खेलो इंडिया खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। टीम मैनेजर डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में एसपीयू की 10 महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने शिल्पा और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने में विवि की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने और भविष्य की प्रतियोगिताओं में विवि का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र कल्याण विभाग के डीन प्रो. राजेश कुमार ने शिल्पा के खेलो इंडिया के लिए चयन की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह अन्य छात्रों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed