पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students showed no interest in the new courses; seats remained vacant.

Mandi News: नए कोर्सों में विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, खाली रह गईं सीटें

Mon, 06 Jul 2026 06:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Students showed no interest in the new courses; seats remained vacant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम संकाय के दो नए कोर्सों में विद्यार्थियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 90 प्रतिशत से अधिक सीटें नए सत्र में खाली रह गई। बैंकिंग फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस और रिटेल ऑप्रेशन मैनेजमैंट के दोनों नए कोर्सों के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने पहली बार दाखिले शुरू किए थे। इनमें 40 से अधिक सीटों में दाखिले नहीं हो पाए। अब दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी संशय पैदा हो गया है।
जून माह में महाविद्यालय में दाखिले शुरू हुए थे। लगभग 900 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें बीए के 555, बीएससी मेडिकल के 56, बीएससी नॉन मेडिकल के 88, बीकॉम के 76 और बीबीए के 31 विद्यार्थियों के अलावा बीसीए में 84 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में नए सत्र के कोर्सों में विद्यार्थियों को दाखिले लेने के लिए प्राध्यापकों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। 900 से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। -प्रकाश चंद, प्राचार्य राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed