फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sundernagar woman dushkarm gold jewellery theft death threat case

Himachal Crime: महिला के साथ पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया, उसके बाद सोने के आभूषण चोरी कर भागा आरोपी

Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
सार

सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, चोरी और धमकी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और मामले में फोरेंसिक जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
sundernagar woman dushkarm gold jewellery theft death threat case
दुष्कर्म के आरोप - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के साथ मामले की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को थाना में शिकायत दी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि 3 और 4 अगस्त की मध्यरात्रि को जीवन नामक व्यक्ति उसके घर के कमरे में जबरदस्ती और बलपूर्वक घुसा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद आरोपी उसकी अलमारी से करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के अनुसार इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को भी जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके अलावा महिला ने अपनी जेठानी सोमावती पर भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है तथा आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed