सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sunita Devi takes charge of Drang Panchayat Samiti; Ghanshyam Thakur becomes Vice-Chairman.

Mandi News: द्रंग पंचायत समिति की कमान सुनीता देवी को, घनश्याम ठाकुर बने उपाध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Sunita Devi takes charge of Drang Panchayat Samiti; Ghanshyam Thakur becomes Vice-Chairman.
अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव वीरवार को पंचायत समिति सभागार में सह चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार पधर डॉ. भावना वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सुनीता देवी विजयी रहीं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित घनश्याम ठाकुर ने जीत दर्ज की।

24 सदस्यीय पंचायत समिति द्रंग में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सुनीता देवी को 13 और मीनाक्षी को 11 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही सुनीता देवी दो मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में घनश्याम ठाकुर को 14, रूप लाल को नौ तथा मस्त राम को एक मत मिला। घनश्याम ठाकुर ने सर्वाधिक मत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने विजेताओं को बधाई दी। पंचायत समिति द्रंग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अलग-अलग दलों के समर्थित उम्मीदवारों की जीत से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed