सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The accident occurred 400 meters before reaching the school, classmates cried bitterly, teachers were also shocked.

Mandi News: स्कूल पहुंचने से 400 मीटर पहले हादसा, फूट-फूट कर रोए सहपाठी, शिक्षक भी स्तब्ध

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred 400 meters before reaching the school, classmates cried bitterly, teachers were also shocked.
विज्ञापन
एहजू स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद नहीं हुई प्रार्थना सभा

श्रद्धांजलि देते शिक्षकों की आंखों से निकल आए आंसू
साइड स्टोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के एहजू में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा अनु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे राजकीय पाठशाला एहजू से करीब 400 मीटर दूर हुए इस हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई। वीरवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा के घायल होने की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक बुद्धि सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार तथा प्राध्यापिकाएं मीरा, रूप देवी और विमला घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शिक्षक भी मदद के लिए मौजूद रहे, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही मिनटों में अनु ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय अनु रोजाना की तरह अपने नाना-नानी के घर मचकेहड़ से करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जा रही थी, लेकिन स्कूल से महज 400 मीटर पहले ही मौत ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद स्कूल सहित पूरे उपमंडल में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल में प्रार्थना सभा स्थगित कर दी गई और प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सहपाठी छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि अनु पढ़ाई में बेहद होशियार थी और भविष्य में शिक्षक बनने का सपना संजोए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलभर में उजड़ गई परिवार की दुनिया
बीते कई वर्षों से मचकेहड़ में अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही अनु की अचानक मौत ने परिवार की तमाम खुशियां छीन लीं। बेटी की मौत से पिता पुन्नू राम और माता सिमरो देवी बेसुध हो गए। वीरवार दोपहर अंतिम संस्कार के दौरान माता-पिता कई बार रोते-बिलखते बेहोश हो गए। छोटी बहन तबू ने भारी मन से बड़ी बहन की अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं और मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बैजनाथ के गांव भेठ स्थित मोक्षधाम में अनु को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार रजत सेठी ने भी 17 वर्षीय छात्रा की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed