सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The affected people placed their problems and suggestions before the administration.

Mandi News: प्रभावितों ने समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The affected people placed their problems and suggestions before the administration.
विज्ञापन
चड़ोंझ में थाना प्लौन जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों की हुई सुनवाई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। थाना प्लौन जल विद्युत परियोजना के तहत चरोंझ, रोपड़ू, बल्ह और बनवार गांवों के प्रभावित परिवारों की सुनवाई शुक्रवार को चड़ोंझ में जोगिंद्रनगर के एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान थाना प्लौन जल विद्युत परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों को परियोजना के संभावित प्रभावों, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, पुनर्वास व्यवस्था तथा मुआवजा नीति से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को मुआवजे एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी पूर्व में भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। पारदर्शिता बनाए रखने तथा ग्रामीणों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुनः सभी विकल्पों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस दौरान चडोंझ, रोपड़ू, बल्ह एवं बनवार गांवों के प्रभावितों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आशंकाएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed