सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will prepare new milk products, will open chilling plant: Buddhi Singh

दूध के नए उत्पाद करेंगे तैयार, खोलेंगे चिलिंग प्लांट : बुद्धि सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Will prepare new milk products, will open chilling plant: Buddhi Singh
विज्ञापन
चार दिवसीय छेश्चू मेले का विधिवत समापन, मिल्कफेड के चेयरमैन की शिरकत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक चार दिवसीय छेश्चू मेले का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि ने लोमश ऋद्धि मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिल्कफेड प्रतिदिन लगभग एक लाख लीटर दूध की खरीद कर रहा है तथा आगामी दिनों में इसमें 50 हजार लीटर की और वृद्धि की संभावना है। डेयरी व्यवसाय से लगभग 40 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। भविष्य में प्रदेश में सेब उत्पादन के बाद डेयरी उत्पादन दूसरे स्थान पर पहुंचेगा। साथ ही दूध के नए उत्पाद तैयार किए जाएंगे और अन्य जिलों में भी चिलिंग प्लांट खोले जाएंगे। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सिध्यानी स्थित पुराने दुग्ध चिलिंग प्लांट को दोबारा चलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed