सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The danger of accidents due to the non-restoration of footpaths in the city's school market

Mandi News: शहर के स्कूल बाजार में फुटपाथ बहाल न होने से हादसे का खतरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
The danger of accidents due to the non-restoration of footpaths in the city's school market
विज्ञापन
बहुमंजिला पार्किंग और शाॅपिंग माल के बाहर कुछ मीटर तक फुटपाथ नहीं

शहर की अति व्यस्त सड़क पर राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्कूल बाजार मंडी में नव निर्मित बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग मॉल का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क किनारे बने फुटपाथ का कुछ हिस्सा अब तक बहाल नहीं किया गया है। इससे पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पब्लिक फोरम मंडी ने नगर निगम आयुक्त को ईमेल भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पब्लिक फोरम मंडी के अध्यक्ष ओपी कपूर ने बताया कि स्कूल बाजार स्थित यू ब्लॉक स्कूल परिसर में बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग मॉल का निर्माण कार्य दो माह पहले पूरा हो चुका है तथा यहां पार्किंग सुविधा भी शुरू कर दी गई है। बावजूद इसके ठेकेदार ने सड़क किनारे राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ के कुछ हिस्से को अब तक बहाल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल बाजार की सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। यहां वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण सड़क पर पैदल चलना जोखिम भरा बना रहता है। फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने से लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ओपी कपूर ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि फुटपाथ को जल्द से जल्द बहाल कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos

बॉक्स
नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि स्कूल बाजार में फुटपाथ को शीघ्र बहाल किया जाएगा। इसके लिए बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग मॉल के संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed