Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Immense Enthusiasm Witnessed in the Second Phase of Panchayati Raj Elections in Ladbharol; 97-Year-Old Woman Also Casts Her Vote
{"_id":"6a17f9f8a97e78b73608c068","slug":"video-mandi-immense-enthusiasm-witnessed-in-the-second-phase-of-panchayati-raj-elections-in-ladbharol-97-year-old-woman-also-casts-her-vote-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में दिखा भारी उत्साह, 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में दिखा भारी उत्साह, 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 01:46 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में वीरवार सुबह 7 बजे से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। लडभड़ोल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दलेड,भडोल, मतेहड, कथौण, कोलंग और ऊपरीधार में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रही है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के प्रति केवल युवाओं में ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर भी कई बुजुर्गों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। जिसमें तुलकी देवी 97 वर्ष निवासी समौण,धनी राम 88 वर्ष निवासी बलोटू,प्रीतम सिंह 74 वर्ष निवासी दरोब शामिल हैं। दूसरी ओर क्षेत्र के युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। मतदान करने वाले युवाओं ने अन्य लोगों से भी यह खास अपील की है कि वे भी घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।