{"_id":"6a05a99d07aac4d2680b3996","slug":"the-government-school-that-taught-him-now-he-repaid-the-loan-from-his-pension-mandi-news-c-90-1-mnd1021-196659-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिस सरकारी स्कूल ने पढ़ाया, अब उसी का पेंशन से लौटाया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिस सरकारी स्कूल ने पढ़ाया, अब उसी का पेंशन से लौटाया कर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवानिवृत्त इंजीनियर पेंशन से जरूरतमंद बच्चों की कर रहे मदद
चार साल से बांट रहे किताबें-कॉपियां, दो दिव्यांग बच्चों की फीस का भी उठाया जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के रिटायर्ड इंजीनियर जेपी गुप्ता शिक्षा का ऋण अनोखे तरीके से चुका रहे हैं। जिस सरकारी स्कूल हटगढ़ से पढ़कर उन्होंने जीवन की शुरुआत की, आज उसी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों की मदद कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह अपनी पेंशन से गरीब बच्चों को किताबें, कॉपियां और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, साथ ही कई बच्चों की फीस भी भर रहे हैं। उनके सहयोग से 20 से अधिक बच्चों की पढ़ाई जारी रह सकी है। इस वर्ष उन्होंने दो दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई और फीस का पूरा जिम्मा उठाया है। वह बच्चों की प्रगति पर भी नियमित नजर रखते हैं। जेपी गुप्ता का कहना है कि जिस स्कूल ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया, उसके प्रति उनका दायित्व है। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि उनके सहयोग से कई जरूरतमंद बच्चों, खासकर बेटियों को पढ़ाई का अवसर मिला है।