सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Council showed interest in beautifying the historic Gandhi Vatika.

Mandi News: ऐतिहासिक गांधी वाटिका को संवारने में नगर परिषद ने दिखाई दिलचस्पी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council showed interest in beautifying the historic Gandhi Vatika.
विज्ञापन
पार्क के कायाकल्प को लेकर योजना का प्रारूप तैयार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र की ऐतिहासिक गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण में नगर परिषद ने अब रुचि दिखाना शुरू कर दी है। कर्मचारियों को इसे साफ-सुथरा बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है। गांधी वाटिका की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए मंगलवार से रंग-रोगन के कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि यह स्थल और भी आकर्षक बन जाएगा और आम जनता को इसका अधिक लाभ मिलेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि यहां कैफेटेरिया स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए और आकर्षक झूले लगाने के सुझाव भी नगर परिषद को प्राप्त हुए हैं।
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विपिन सिंह ने बताया कि नगर परिषद के पूर्व कार्यकाल में अनुमानित बीस लाख रुपये का बजट गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया गया था। आगामी कार्यों के साथ-साथ यहां सुविधाओं में और बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed