फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The role of wildlife in maintaining environmental balance was explained.

Mandi News: पर्यावरण संतुलन के लिए वन्यजीवों की भूमिका बताई

Tue, 06 Oct 2026 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
The role of wildlife in maintaining environmental balance was explained.
चित्रकला प्रतियोगिता में सान्वी रहीं प्रथम
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को एंजल पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन्य प्राणी परिक्षेत्र सुंदरनगर की ओर से किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में सान्वी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और सान्वी ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। इसमें कार्तिक वर्मा, रियांश चौहान और भारती वर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्यंशा शर्मा, भार्वी प्राशर और रियाश केतवाल की टीम दूसरे तथा ईशान गौतम, भूषण और देवांशी कांसरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed