सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two girl students selected for International Basketball Championship

Mandi News: दो छात्राओं का अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में चयन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two girl students selected for International Basketball Championship
सरकाघाट में कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित ​​खिलाड
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट की दो खिलाड़ी छात्राओं का चयन अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी सर्बिया में 13 से 22 जून तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश ठाकुर ने बताया कि सरकाघाट बास्केटबाल स्पोर्ट्स हॉस्टल की दो होनहार छात्राएं काव्या शर्मा और दिव्यांशी का स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इनका चयन वर्ल्ड स्कूल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए किया है। यह प्रतियोगिता सर्बिया में 13 से लेकर 22 जून तक आयोजित होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अब इनका कोचिंग ट्रायल झारखंड के रांची में 22 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा। इसमें यह दोनों छात्राएं देशभर से शामिल अन्य 26 खिलाड़ी छात्राओं सहित भाग लेगी और सर्बिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन छात्राओं की कामयाबी को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, अनूप बनयाल, अतुल शर्मा, प्रशांत सकलानी, सावित्री गुलेरिया व अन्य खुशी जताई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed