सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volvo bus-car collision in Jogindernagar, traffic jam

Mandi News: जोगिंद्रनगर में वोल्वो बस-कार में टक्कर, लगा जाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus-car collision in Jogindernagar, traffic jam
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में रेलवे क्रॉसिंग के पास वोल्वो बस और एक कार की टक्कर से चालकों में गहराए विवाद के कारण जाम लग गया। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इससे स्कूली बच्चे, यात्री और कर्मचारी परेशान हुए। सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे के बाद सरकाघाट सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक वाहन फंस गए। रेलवे क्रॉसिंग में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के फंस जाने से दोपहिया वाहन भी गुजर नहीं पाए। राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
जोगिंद्रनगर बाजार से गरोड़ू की ओर जा रही वोल्वो बस विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गई। इसके बाद दोनों ही वाहन चालकों में नुकसान को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान लगे जाम में 10 से अधिक स्कूली बसें भी फंस गईं। करीब एक घंटे के विवाद के बीच पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थी 10 बजे तक नहीं पहुंच पाए तो अभिभावक और शिक्षक भी परेशान दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed