{"_id":"6989cff3c87f8c078b05f633","slug":"video-villagers-angry-over-gurkotha-post-office-branch-relocation-decision-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: गुरकोठा डाकघर शाखा स्थानांतरण के निर्णय पर बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: गुरकोठा डाकघर शाखा स्थानांतरण के निर्णय पर बिफरे ग्रामीण
बल्ह उपमंडल के गुरकोठा में स्थापित डाकघर शाखा कार्यालय को लेदा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में डाकघर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्णय पर नाराजगी जताते हुए विभाग से पुनर्विचार की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 1978 से संचालित गुरकोठा डाकघर में क्षेत्र की जनता का करीब 300 करोड़ रुपये का लेन-देन होता है तथा यहां लगभग 450 खाताधारक जुड़े हैं। इसके विपरीत, प्रस्तावित लेदा शाखा में अब तक केवल सात खातों का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि इस स्थिति में शाखा का स्थानांतरण तर्कसंगत नहीं है। पंडित लेखराम, राज कुमार, योगराज ठाकुर, श्याम लाल, बलदेव ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रूप सिंह और कमल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गुरकोठा शाखा कई वर्षों से निजी भवन में चल रही है और स्थानीय लोग इसके लिए भूमि दान कर भवन निर्माण में सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने विभाग से मांग की कि किसी निष्पक्ष अधिकारी से निरीक्षण और सर्वे करवाया जाए ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शाखा को लेदा स्थानांतरित किया गया तो वे अपने खाते बंद कर देंगे और आंदोलन तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।