पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Zila Parishad employees met the Education Minister regarding the demand for a merger.

Mandi News: विलय की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले जिला परिषद कर्मचारी

Mon, 06 Jul 2026 02:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad employees met the Education Minister regarding the demand for a merger.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ, जिला मंडी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को ग्राम पंचायत देयोरी में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को विस्तार से शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से जिला परिषद कर्मियों का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग अथवा पंचायती राज विभाग में शीघ्र विलय किए जाने की मांग उठाई।

महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि विभाग में विलय होने से कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, समयबद्ध पदोन्नति, वेतनमान सहित अन्य सेवा संबंधी लाभ सुनिश्चित होंगे। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से कर्मचारियों की अनेक व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना। इन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की इस उचित मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष उचित स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ, जिला मंडी ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विलय की मांग पर शीघ्र सकारात्मक फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed