सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mortal remains of Aditya, who lost his life in the Oman attack, have reached Hamirpur

Himachal: ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य की पार्थिव देह हमीरपुर पहुंची, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पार्थिव शव पहुंचते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार रात करीब आठ बजे पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

mortal remains of Aditya, who lost his life in the Oman attack, have reached Hamirpur
आदित्य शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ओमान तट के पास जहाज पर हुए मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के भालू गांव के आदित्य की पार्थिव देह बुधवार देर शाम हमीरपुर पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पार्थिव शव पहुंचते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार रात करीब आठ बजे पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया। परिजन देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।



जानकारी के अनुसार आदित्य का पार्थिव शव बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर में शव को चंडीगढ़ लाया गया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से हमीरपुर के लिए रवाना किया गया। देर शाम पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंची। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आदित्य का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि 10 जून को ओमान तट के पास एक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में हमीरपुर के आदित्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज पर सवार 24 लोगों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन इस हमले ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। आदित्य के पिता ने बताया कि प्रशासन और संबंधित विभागों के सहयोग से पार्थिव देह को सकुशल हमीरपुर लाया गया। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद करीब साढ़े 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आदित्य की पार्थिव देह के हमीरपुर पहुंचते ही भालू गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम छा गया। आठ दिन से बेटे की राह देख रहे परिजनों का दुख उस समय और गहरा हो गया, जब पार्थिव देह घर लौटी। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed