सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rain in Shimla; here is how long the rain will continue across the state—check the weather

Himachal Weather: शिमला में हल्की बारिश, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, जानें माैसम पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Himachal Weather: rain in Shimla; here is how long the rain will continue across the state—check the weather
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दाैरान सलूणी में 31.2, संगड़ाह 20.0, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, भरेरी 11.2, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगिंद्रनगर 4.0, घाघस 3.4, भरमौर 3.0, देहरा गोपीपुर 2.4 व ऊना में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है। शाम करीब पांच बजे शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.2, कल्पा 10.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.4, नाहन 22.5, केलांग 8.0, पालमपुर 18.0, सोलन 18.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 21.7, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 22.0, चंबा 17.6, डलहाैजी 15.8  , जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 13.9, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 11.7, भरमाैर 12.0, रिकांगपिओ 15.8, सेऊबाग 17.0, बरठीं 22.2, रिकांगपिओ 27.0, सराहन 17.9, देहरागोपीपुर  22.3 व ताबो में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में छह दिन जारी रहेगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  20 और 21 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19, 22 और 25 जून को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जून को कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed