सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   massive landslide hit the barrage site of the Shongtong Power Project in Powari, forcing workers to flee for t

Himachal: शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

किन्नौर जिले के पोवारी में शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान पेड़ भी गिर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

massive landslide hit the barrage site of the Shongtong Power Project in Powari, forcing workers to flee for t
शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश किन्नौर के पोवारी में शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान कई पेड़ गिर गए। वहीं साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन होने से एक पेट्रोल पंप और एक घर को खतरा हो गया है। यदि फिर से भूस्खलन होता है तो पेट्रोल पंप और घर ढह सकता है। निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान हुआ है।



बैराज साइट पर चल रहा था निर्माण कार्य

यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक भूस्खलन होना शुरू हो गया। बैराज साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कई पेड़ ढह गए। भूस्खलन के बाद चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई कामगार नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से बाधित संजौली-बाईपास पूरी तरह बहाल

बता दें, गुरुवार शाम को राजधानी शिमला के संजौली-ढली बाईपास में लंबीधार में भी पहाड़ी के दरकी थी। इसमें भारी चट्टानें, एक पेड़ और ट्रनों के हिसाब से मलबा पहाड़ी से संजौली-ढली बाईपास पर आ गया। इससे सड़क पर दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से बंद रखा गया। शाम सवा सात बजे तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क से मलबा हटाकर इसे वन वे बहाल कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार सुबह सड़क को पूरी तरह बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed