{"_id":"6a350d84bb5766a4b9069d60","slug":"video-neither-was-the-bridge-built-nor-was-the-debris-cleared-in-ganvi-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: न पुल बने न उठा मलबा, गानवी पर फिर बरसात का खतरा, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: न पुल बने न उठा मलबा, गानवी पर फिर बरसात का खतरा, लोगों में दहशत
रामपुर बुशहर का गानवी क्षेत्र पिछली दो बरसातों से आपदा की मार झेल रहा है, लेकिन आज भी उसके हालात नहीं सुधरे हैं। पिछले साल 13 अगस्त को गानवी खड्ड में आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। आपदा में 11 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए थे। छह दुकानें, एक शेड और पुलिस चौकी गानवी भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई। बारह-बीस क्षेत्र की छह पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क का 150 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया था। भारी मलबे और पत्थरों के साथ आए सैलाब ने गानवी बाजार के बस अड्डे को जलमग्न कर दिया था। खड्ड पर बने पुल बह गए थे। अब बरसात फिर सिर पर है, लेकिन न पुल बन पाए हैं और न तबाही का मलबा उठाया गया है। गानवी के बड़े क्षेत्र के ग्रामीण खड्ड पर सीमेंट की आरसीसी पाइपों से बनाए अस्थायी पुल से आवाजाही कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।