फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nishad kumar returns from Japan after fulfilling his promise to his mother to bring home two gold medals

ऊना: मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती

Wed, 28 Oct 2026 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 08:00 PM IST
सार

जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर दो-दो गोल्ड मेडल के साथ लौटे निषाद कुमार का बुधवार को शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Nishad kumar returns from Japan after fulfilling his promise to his mother to bring home two gold medals
निषाद कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मां से किया वादा, आंखों में दो स्वर्ण पदकों का सपना और उसे सच करने का दृढ़ संकल्प। जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर दो-दो गोल्ड मेडल के साथ लौटे निषाद कुमार का बुधवार को शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बहन ने आरती उतारकर तिलक किया तो मां ने बेटे को गले लगाकर खूब प्यार लुटाया और आशीर्वाद दिया। निषाद ने भी दोनों स्वर्ण पदक माता-पिता को पहनाकर अपनी कामयाबी का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया। निषाद जब इस बार जापान में पैरा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए घर से निकले थे, तो उन्होंने मां से फोन पर वादा किया था कि इस बार दो गोल्ड मेडल लेकर लौटेंगे।

विज्ञापन

Trending Videos

अपने इसी संकल्प को लक्ष्य बनाकर उन्होंने मैदान में खूब पसीना बहाया। ऊंची कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ उन्होंने पहली बार लंबी कूद में भी हाथ आजमाया और इस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। पहली ही बार लंबी कूद में उतरकर गोल्ड जीतना उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का प्रमाण बना। निषाद ने कहा कि ऊंची कूद में उनकी पहले से अच्छी तैयारी थी, लेकिन लंबी कूद के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। दृढ़ संकल्प और लगातार अभ्यास के बूते वह इस स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed