फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aklech-Darkali road closed near Jagoti, bus service suspended

Rampur Bushahar News: तकलेच-दरकाली सड़क जगोटी के पास बंद, बस सेवा ठप

Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
. काशापाट सडक़ पर बनेड़ा के पास बार बार हो रहा भूस्खलन
विज्ञापन


. डमराली में नहीं थम रहा रामपुर-रोहड़ू सडक़ धंसने का सिलसिला

. लगातार धंस रही सडक़ से बागवानों की बढ़ सकती है परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल के मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में बरसात ने अपना कहर बरपाया है। भारी बारिश के चलते जनजीवन सामान्य नहीं हो रहा है। परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाई है। रामपुर उपमंडल की तकलेच-दरकाली सड़क पर जगोटी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस कारण बस सेवा ठप पड़ी हुई है। रडोली और दरकाली गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जब तक डंगा नहीं लगता है, तब तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाएगी। काशापाट पंचायत को जोड़ने वाली सड़क बनेड़ा के पास बार-बार बाधित हो रही है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और यहां चट्टानें गिरने से सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है और खाई बनी हुई है। बार-बार सड़क बाधित होने से ग्रामीणों सहित बागवानों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी है लेकिन पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण खतरे के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके अलावा रविवार सुबह फिर से रामपुर-रोहड़ू सड़क डमराली में धंस गई। इस कारण कई घंटों तक यातायात ठप रहा लेकिन सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दुरुस्त कर यातायात बहाल किया। बार-बार सड़क के धंसने से सेब सीजन में बागवानों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। यदि सड़क धंसने का सिलसिला जारी रहा, तो सेब सीजन में बागवानों को सेब पेटियों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती रहेगा। भारी बारिश के चलते बार-बार सड़क धंसने से बागवानों की भी चिंता बढ़ गई है।

काशापाट सड़क बहाल कर दी
लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता ने कहा कि काशापाट सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। डमराली में सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed