फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   anni kullu car accident doctor couple died daughter injured

Himachal Accident : कुल्लू के आनी में कार पर गिरे पत्थर, खाई में लुढ़की गाड़ी; डॉक्टर दंपती की मौत, बेटी घायल

Fri, 31 Jul 2026 01:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 31 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

कुल्लू जिले के आनी में राणाबाग-देहुरी सड़क पर करोईगाड़ के पास बड़ा हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में रामपुर के निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर बृज लाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी भव्या घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
anni kullu car accident doctor couple died daughter injured
आनी के करोईगाड़ में हादसे के बाद खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल आनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। हादसा राणाबाग-देहुरी सड़क पर करोईगाड़ के पास हुआ, जहां अचानक कार (HP 92 A 4300) पर पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ। कार में आनी के अमरबाग निवासी डॉक्टर बृज लाल (60), उनकी पत्नी सुनीता (54) और बेटी भव्या (18) सवार थे। हादसे में डॉक्टर बृज लाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी भव्या घायल हो गई। घायल युवती का उपचार आनी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

डॉक्टर बृज लाल रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हल्का पटवारी की ओर से हादसे की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed