फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP took out a Tiranga Yatra in Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a Tiranga Yatra in Chaupal
चौपाल में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
चौपाल।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मंडल चौपाल ने बुधवार को क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह वर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा चौपाल बस स्टैंड से पूर्वाह्न 11:45 बजे शुरू हुई। यह बाजार से होते हुए चंदेल हार्डवेयर स्टोर तक पहुंची और फिर लंकड़बीर मंदिर पर समाप्त हुई। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और माता तेरा वैभव अमर रहे के नारों से गूंज उठा। यात्रा के बाद विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कलश यात्रा का भी आयोजन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रमों के उपरांत लंकड़बीर मंदिर समिति हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल के संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed