{"_id":"6ad49f1f8e6063bccc0fa04f","slug":"conclusion-of-a-seven-day-special-camp-at-kotkhai-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-172737-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंजलि और दिव्यांश सावंत बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंजलि और दिव्यांश सावंत बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
विज्ञापन
. एनएसएस शिविर में जिया, अविनाश और आयुष भी सम्मानित
. कोटखाई स्कूल में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। शिविर के दौरान 38 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। अनुशासन के लिए जिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अविनाश और भोजन व्यवस्था में योगदान के लिए आयुष लेपटा को सम्मानित किया गया। अंजलि और दिव्यांश सावंत को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर चौहान ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और समाजसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उपप्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अशोक चौहान ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। शिविर के सफल आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी अनूप नेकटा और रेखा चौहान की अहम भूमिका रही। उन्होंने प्रवक्ता यशपाल ठाकुर, प्रेम प्रकाश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों को सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के प्रति जागरूक किया गया।