{"_id":"69b6944ffb59749480036c6a","slug":"cricket-competition-will-start-from-april-3-at-nalati-stadium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156086-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नलाटी स्टेडियम में 3 अप्रैल से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नलाटी स्टेडियम में 3 अप्रैल से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 2 लाख नकद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
शोणितपुर यूनाइटेड क्लब ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मां भीमाकाली मंदिर सराहन के पास खूबसूरत नलाटी स्टेडियम में 3 अप्रैल से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो रही है। शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता व्हाइट लेदर बॉल फॉर्मेट में खेली जाएगी। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र पैलेस की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र पैलेस ने कहा कि रोहित धंगल की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब ने निर्णय लिया है कि इस बार यह टूर्नामेंट व्हाइट लेदर बॉल से करवाया जाएगा। विजेता टीम को 2 लाख नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 11 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पंचायत स्तरीय खेली जाएगी, जिसमें नौ खिलाड़ी पंचायत और दो खिलाड़ी ओपन स्तर पर टीम में खेल सकते हैं। क्लब के उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, सचिव मनजीत शाहधारू और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ढाली ने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Trending Videos