{"_id":"6ae4d29e1e8a9823110a85fc","slug":"cultural-knight-in-kinnour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173785-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लाल तेरे होंटड़ू होंदे नैन नशीले पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लाल तेरे होंटड़ू होंदे नैन नशीले पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ पर प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू, यांगपा का स्वांग नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी और हिंदी कलाकारों के नाम रही। संध्या में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संध्या के स्टार कलाकार लोक गायक हेमंत शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा रहे। मुख्य सांस्कृतिक संध्या से शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक पहाड़ी शाम का आयोजन किया गया। पहाड़ी शाम में 22 लोक कलाकारों और समूहों से प्रस्तुतियां दीं। मुख्य सांस्कृतिक संध्या शाम 7 बजे हुई। संध्या में हिमाचली जोड़ी के नाम से मशहूर रंजना रघुवंशी और अर्जुन गोपाल ने दर्शकों पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर खूब नचाया।
उन्होंने करो मेरे दोस्तो हिमाचल से प्यार, जिंदगी सोणी ऐ, रे माणसा जाणे दे, कौण चारे बकरियां, दिल दीवाना और रेडियो बाजो सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद लोक गायक हेमंत शर्मा ने झूमी झूमियो रोहड़ू री जातरे, धोरो पांदों री बे गुजरिये, लाल तेरे होंटड़ू होंदे नैन नशीले, रंग रूप तेरा बढ़ा प्यारा सहित कई गीत गाए। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा की सुरीली आवाज से पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन
मंच संभालते ही अनुज शर्मा ने रातां लंबियां, तेरा फितूर, हवाईयां, तू सफर मेरा, तेरे जैसा यार कहां, चबां आर की नदिया पार, तारे गिन-गिन, दिल ले गई कुड़ी, मेरी उमर के नौजवानों, गुलाबी आंखें गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा संध्या में किरण कश्यप, अनिल सूर्यवंशी, रमेश ठाकुर, ठाकुर रघुवीर सिंह ने भी प्रस्तुतियां दीं।
इससे पहले जनजातीय जिले की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ।
रिकांगपिओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में आयोजित समारोह में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी विशेष अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यातिथि हर्षवर्धन चौहान ने महोत्सव के शुभारंभ पर विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन किया गया। मेला समिति की ओर से मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सेना, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति के साथ हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने स्वागत भाषण दिया।
किन्नौर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पवारी का पारंपरिक लोकनृत्य और यांगपा का स्वांग नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हर्षवर्धन ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं।