{"_id":"6a6f413f4ba052de44015e0a","slug":"dalash-panchayat-raises-questions-about-the-quality-of-road-work-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166291-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश पंचायत ने सड़क कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश पंचायत ने सड़क कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात की
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सड़कों से जुड़ी कई समस्याओं को उनके सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल में दलाश पंचायत प्रधान आशा देवी और बीडीसी सदस्य देवराज चौहान शामिल थे। उन्होंने जाजर-दलाश सड़क पर 15 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने विभाग से इस कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने रिवाड़ी-दलाश और सोईधार-गुंगी-दलाश सड़कों की खराब स्थिति को सुधारने की मांग की। साथ ही, दलाश बस अड्डे के पास खुले में बह रहे गंदे पानी की समस्या का भी जिक्र किया। मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विभाग इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करेगा। इस अवसर पर दलाश पंचायत उपप्रधान ललित शर्मा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।