{"_id":"6a3541f4d30d32e0730c06ec","slug":"education-minister-rohit-thakur-inaugurated-two-school-buildings-in-bagain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162831-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैण स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने के किए जाएंगे प्रयास : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैण स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने के किए जाएंगे प्रयास : रोहित ठाकुर
विज्ञापन
ठियोग के बगैण में स्कूल भवनों का लोकार्पण करते मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बगैण में दो स्कूल भवनों का किया लोकार्पण
कहा- शिक्षा विभाग में सरकार ने भरे 9 हजार पद, 3 हजार की प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बगैण स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को ठियोग प्रवास के दौरान कही। इस दौरान मंत्री ने बगैण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैण के भवन का निर्माण 87 लाख और राजकीय प्राथमिक पाठशाला के भवन का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि करीब 11 वर्षों से लंबित इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रथम चरण में 151 विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है और आगामी चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैण को भी सीबीएसई से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में शिक्षा विभाग में करीब 15 हजार पद रिक्त थे, जिनमें से करीब 9 हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी सहायता मिल रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि डमियाना स्कूल के लिए इस सरकार ने 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और कार्य पूर्ण होते ही उसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के विकास कार्यों के लिए अब तक 70 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जा चुके हैं और भविष्य की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान, चारदीवारी और पुराने भवन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही स्कूल को फर्नीचर और कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले दलों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
इस मौके पर पंचायत प्रधान राजेश चंदेल, उपप्रधान विनोद रांटा, जुब्बल-नावर-कोटखाई मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, देवेंद्र नेगी, देव प्रकाश पांडे, एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेख राज भारद्वाज, प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा, पवन चौहान, प्रताप चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।