सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The visit of Devta Sahib was discussed during the meeting

Rampur Bushahar News: देवता साहिब दमुख डंसा 16 जुलाई को फांचा का दौरा करेंगे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. 17 को सजेगा मेला, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग

. बैठक में देवता साहिब के दौरे को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। आगामी सावन माह में देवता साहिब जाख फांचा में आयोजित होने वाले दखरोड पर्व की शोभा बढ़ाने के लिए रविवार को मंदिर समिति जाख के कार-कारिंदों ने नोगघोड़ी के देव अधिष्ठाता देवता साहिब दमुख डंसा को निमंत्रण पत्र सौंपा। देवता साहिब ने जाख देवता की ओर से भेजे गए निमंत्रण को स्वीकारते हुए मेले में जाने की हामी भरी। देव इतिहास में यह पहला मौका है, जब इष्ट देवता 15/20 फांचा लाव-लश्कर और देवलुओं के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। देवता साहिब का यह दौरा तीन दिन निर्धारित हुआ है। कार्यक्रम के मुताबिक 16 जुलाई को देवता साहिब दमुख मंदिर से फांचा के लिए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए वाद्ययंत्र की थाप पर प्रस्थान करेंगे। शाम को फांचा पहुंचने पर देवता जाख के साथ महामिलन होगा। 17 को फांचा में भव्य मेला सजेगा और हजारों की संख्या में लोग शरीक होंगे। 18 को देवता साहिब देवालय लौटेंगे। परशुराम मंदिर समिति की तरफ से दशोटी के हर घर से एक सदस्य को देवता साहिब के साथ फांचा दौरे के संदर्भ में बाकायदा सूचित किया जाएगा। फांचा दौरे के मद्देनजर 16 जुलाई से प्रस्तावित सावन माह के साथ दशोटी के कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए देवता साहिब के आदेशानुसार 19 जुलाई से दशोटी का दौरा तय किया गया है। इस बारे में दशोटी की आम जनमानस को समिति की तरफ से जानकारी दी जाएगी। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी ने बताया कि आगामी जुलाई माह के फांचा दौरे को देखते हुए दशोटी का दौरा 19 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article