{"_id":"6a37e65d441a63cde30bee45","slug":"youth-kick-started-activities-with-yoga-under-the-vibrant-village-programme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163009-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवा प्रतिभागियों ने लेपचा, लांग्जा, हिक्किम और कोमिक गांवों का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवा प्रतिभागियों ने लेपचा, लांग्जा, हिक्किम और कोमिक गांवों का किया भ्रमण
विज्ञापन
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे युवा। स्रोत : डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवा प्रतिभागियों ने लेपचा, लांग्जा, हिक्किम और कोमिक गांवों का किया भ्रमण
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं ने योग से की शुरुआत
कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्र की संस्कृति और रहन सहन से रूबरू हो रहे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)।
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम चरण-2 के चौथे दिन की शुरुआत योग और ध्यान सत्र के साथ हुई। सात दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्रों के चौथे दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने चांगो, नाको, हुरलिंग और गियू का भ्रमण किए। युवा प्रतिभागियों ने लेपचा, काजा खास और लालुंग खास के प्रतिभागियों ने लांग्जा, हिक्किम और कोमिक गांवों का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान युवाओं को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को निकट से जानने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। युवा प्रतिभागियों ने पत्र लेखन गतिविधियों में भी भाग लिया। युवाओं ने अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युवा कार्यक्रम एवं खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका शुक्ला से माई भारत के जरिये पत्रों के माध्यम से व्यक्त किए। इस पहल ने युवाओं को लोकतांत्रिक सहभागिता का अनुभव प्रदान किया और उन्हें अपनी बात रखने का एक सार्थक मंच उपलब्ध कराया। इसके अलावा गियू वॉइस ऑफ स्पीति सामुदायिक रेडियो स्टेशन में एक पॉडकास्ट सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवा विकास, स्थानीय संस्कृति, सामुदायिक सहभागिता और विकसित भारत के विजन जैसे विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर तीरंदाजी और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, अन्वेषण, नागरिक सहभागिता, मीडिया संवाद एवं खेल गतिविधियों का एक सफल संगम रहा, जिसने स्पीति घाटी के सीमांत गांवों में युवाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के कार्यक्रम के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान की।