{"_id":"6a7db6e7f1c552570600c452","slug":"elderly-person-dies-of-snakebite-and-teenager-after-a-fall-in-nerva-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167184-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में सांप के काटने से बुजुर्ग और गिरने से किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में सांप के काटने से बुजुर्ग और गिरने से किशोर की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. बगीचे में घास काटते हुए बुजुर्ग व्यक्ति को सांप ने काटा
शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा जा रहा दिव्यांग युवक पगडंडी से गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
रोहड़ू तहसील के नेरवा क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। एक बुजुर्ग की सांप के काटने से और एक दिव्यांग किशोर की पगडंडी से गिरकर मौत हुई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की है। खराचली गांव में 63 वर्षीय प्रेम सिंह अपने बगीचे में घास काट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें सांप ने काट लिया। जहर इतना घातक था कि प्रेम सिंह किसी तरह खेत से सड़क तक पहुंच पाए। वहां से उन्होंने घरवालों को आवाज देकर सड़क पर आने को कहा। जब तक घरवाले और गांववाले सड़क तक पहुंचे प्रेम सिंह बेहोश हो चुके थे। घरवालों ने सोचा कि शायद उन्हें चक्कर आ गया होगा। वे उन्हें कार में बिठाकर नेरवा अस्पताल ले गए। नेरवा में डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें सांप ने काटा था। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। दूसरे मामले में भूट गांव में 14 वर्षीय दिव्यांग सुमीत कुमार सुबह सात बजे शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा था। पगडंडी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वे दस मीटर नीचे जा गिरे। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आईं। परिजन उन्हें तुरंत नेरवा अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों हादसों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने दोनों मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।