{"_id":"6a7db6bf17556c0c400eac1d","slug":"naveen-academy-ratnadi-defeated-the-shimla-team-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167192-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नवीन अकादमी रतनाड़ी ने शिमला टीम को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नवीन अकादमी रतनाड़ी ने शिमला टीम को दी पटकनी
विज्ञापन
झाकड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत : क्लब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन अकादमी रतनाड़ी ने शिमला टीम को दी पटकनी
. झाकड़ी में छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। वीरवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला मैच शिमला टीम और नवीन अकादमी रतनाड़ी रोहड़ू के मध्य हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा। नवीन अकादमी रतनाड़ी ने शिमला टीम को पटकनी देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आस्था डेंटल क्लीनिक झाकड़ी एवं दत्तनगर के संचालक डॉ. पवन कुमार और डॉ. अनिता कुमारी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष आनंद सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां पढ़ाई के अलावा हर गतिविधियों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष आनंद ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा।