{"_id":"6a3155df2c4144fddb0f3b62","slug":"gifted-a-self-help-group-building-to-rarang-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162624-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रारंग में स्वयं सहायता सामूहिक भवन की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रारंग में स्वयं सहायता सामूहिक भवन की दी सौगात
विज्ञापन
किन्नौर के रारंग में जनसभा को संबोधित करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत: पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने किए करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन
बोले, पर्यटन की दृष्टि से रारंग को विकसित किया जाएगा
पूह स्कूल को को सीबीएसई पैटर्न में शामिल करने की घोषणा भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रारंग में स्वयं सहायता सामूहिक भवन की सौगात मिली। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को पूह विकास खंड की रारंग पंचायत में 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित जय पाथारो स्वयं सहायता सामूहिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटक सूचना एवं स्वागत केंद्र का उद्घाटन किया। 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन और पुस्तकालय रारंग का शिलान्यास भी किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि रारंग गांव महायान बौद्ध धर्म का मुख्य केंद्र रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इस गांव को विकसित किया जाएगा। इस गांव में सीवरेज परियोजना को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा और पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, यहां पर मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है ताकि युवा वर्ग नशे के दलदल से बच सके और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए। मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी। रारंग में पहुंचने पर स्थानीय प्रधान प्रताप भक्ति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। महिला मंडल रारंग ने इस अवसर पर किन्नौरी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। इसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत पूह पहुंच कर 3.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह के विज्ञान ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमारी ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह को सीबीएसई पैटर्न में शामिल किया जाएगा। दूरदराज के बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि घर-द्वार पर उनको गुणात्मक शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शीघ्र ही मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह के परिसर में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, किन्फैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, निदेशक एपीएमसी शिमला-किन्नौर प्रेम नेगी, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा आदि उपस्थित रहे।