{"_id":"6a1591835c190b3a2200a609","slug":"highest-turnout-in-lafali-panchayat-lowest-in-khanag-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161074-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी की 13 पंचायतों में हुआ 81.9 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी की 13 पंचायतों में हुआ 81.9 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. लफाली पंचायत में सबसे अधिक, खनाग पंचायत में सबसे कम मतदान
. करशईगाड़ के कोट गांव के 100 वर्षीय मंगल चंद ने भी डाला वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की 13 पंचायतों में मंगलवार को प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। आनी खंड की पंचायत करशईगाड़, टकरासी, मुहान, कराड, मुंडदल, कराना, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी के 71 वार्डों में निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न हुए। इन पंचायतों में 15,939 मतदाताओं में से 81.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लफाली पंचायत में 87.65 प्रतिशत मतदान के साथ सर्वाधिक मतदान किया गया, जबकि खनाग पंचायत में 74.36 प्रतिशत के साथ सबसे कम मतदान हुआ। करशईगाड़ के कोट गांव के 100 वर्षीय मंगल चंद ने स्वयं अपना वोट मतदान केंद्र में आकर डाला। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने मतदान के दौरान खनाग, कोहिला, लफाली और चवाई में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा और बीडीओ आनी विवेक टेसू ने मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन किया। मतदान के बाद पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना पंचायत के निर्धारित स्थल पर की जाएगी। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) में होगी। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के बैलेट बॉक्स को मतदान समाप्त होने के बाद समुचित सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों से राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) लाया जा रहा है। जहां इनके रख-रखाव के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने सभी मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में अपनी मतदाता सहभागिता दे कर सहयोग की अपील की। किसी सूचना और शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01904-299014 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos