फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house clasped due to rain

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार बेघर, 35 सेब के पेड़ भी नष्ट

Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोटीघाट पंचायत के रोपा वार्ड में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन
विज्ञापन

मलबा और चट्टानें खिसकने से आशियाना रहने योग्य नहीं बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के रोपा वार्ड में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। इस घटना में स्थानीय निवासी रामानंद का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार बेघर हो गया है, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
पहाड़ी से मलबा और चट्टानें खिसकने से रामानंद का एकमात्र आशियाना रहने योग्य नहीं बचा है। ग्राम पंचायत कोटीघाट की प्रधान चूड़ा देवी ने बताया कि प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। प्रधान ने प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है। आसपास की कृषि और बागवानी भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बागवान ज्योतिराम के 35 सेब के पौधे मलबे की चपेट में आकर नष्ट हो गए। गुरदास के डंगे सहित सेब के पेड़ों को भी क्षति पहुंची है। भीखम राम के पांच डंगे और सेब के पेड़ भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रधान चूड़ा देवी, वार्ड सदस्य संदीप और अन्य ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। पंचायत ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द सर्वेक्षण कर आवश्यक राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों का तकनीकी निरीक्षण करवाने की मांग की है। सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed