फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hunger strike launched in protest against dilapidated roads and poor bus service

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़कें, खराब बस सेवा के विरोध भूख हड़ताल शुरू

Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike launched in protest against dilapidated roads and poor bus service
आनी में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे जनहित संघर्ष मोर्चा के पदा​धिकारी। संवाद
जनहित संघर्ष मोर्चा ने कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन रहेगा जारी
विज्ञापन

आनी के लोग परेशान, वर्षों से खराब सड़कों और बसों की कमी से जूझ रहे : पदम

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में जनहित संघर्ष मोर्चा ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह आंदोलन पिछले तीन दिन से जारी है। मोर्चा खस्ताहाल सड़कें, खराब बस सेवा और अधूरी विकास परियोजनाओं का विरोध कर रहा है। मोर्चा का कहना है कि जब तक प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मोर्चा के प्रभारी पदम प्रभाकर ने बताया कि आनी ब्लॉक की अधिकांश पंचायतों और गांवों के लोग परेशान हैं। वे वर्षों से खराब सड़कों और बसों की कमी से जूझ रहे हैं। प्रभाकर ने आरोप लगाया कि बराड़ में सब्जी मंडी का कई बार शिलान्यास किया गया। हालांकि, आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के किसान और बागवान निराश हैं। बसों की जर्जर स्थिति के कारण कई ग्रामीण रूट प्रभावित हैं। लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा ने दुग्ध उत्पादकों के लिए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भुगतान प्रत्येक माह की 15 तारीख तक होना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करने की भी मांग उठाई गई है। साथ ही आनी ब्लॉक की क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करने को कहा गया है। आनी बस डिपो को नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग भी शामिल है। मोर्चा ने रेहड़ी-फड़ी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। यह मांग सरकार के समक्ष रखी गई है। पदम प्रभाकर ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि बुच्छेर, देवठी, जलोड़ी और रघुपुर क्षेत्र के लोग बारी-बारी से इस आंदोलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article