{"_id":"6a740bd8aad6b6fbbf0f2846","slug":"kinnaur-nigulsari-landslide-nh5-closed-traffic-jam-august-2026-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : किन्नौर में फिर टूटा पहाड़, निगुलसरी में NH-5 बंद... यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : किन्नौर में फिर टूटा पहाड़, निगुलसरी में NH-5 बंद... यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट
Thu, 06 Aug 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:53 AM IST
सार
किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गुरुवार सुबह निगुलसरी में भारी भूस्खलन से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया है। वैकल्पिक मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से केवल जरूरी होने पर यात्रा करने और पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
निगुलसरी में भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गिरे पत्थर और मलबा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गुरुवार सुबह निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा, जिससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग का रुख किया, लेकिन वहां भी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। इससे किन्नौर और शिमला के बीच यात्रा करने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई वाहन लंबे समय तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही इस मार्ग पर यात्रा करें। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। सड़क को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। विशेष रूप से निगुलसरी क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, जहां बारिश के दौरान अक्सर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं होती हैं। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए ही सफर करने की सलाह दी है।