{"_id":"6a6de4c18575e6640e0b46f7","slug":"inauguration-by-minister-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-166203-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने 1.60 करोड़ से निर्मित कन्या छात्रावास का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने 1.60 करोड़ से निर्मित कन्या छात्रावास का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के कुल बजट का 18 फीसदी शिक्षा पर किया जा रहा खर्च : रोहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। मंत्री ने डीएवी महाविद्यालय में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर भी प्राप्त होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर में समान पाठ्यक्रम और पारदर्शी शुल्क व्यवस्था प्रदान करता है। यह आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और योग्य शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा देता है। स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं और रोबोटिक्स जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन कोटखाई के समीप कुफटू फार्म में बनाया जाएगा। फिलहाल इसका संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), कोटखाई के भवन से हो रहा है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के कुल बजट का लगभग 18 फीसदी शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। इसी दिशा में प्रदेश के 151 विद्यालयों में पहले चरण में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। शिक्षा विभाग में 15 हजार रिक्त पदों में से 9 हजार पद भरे जा चुके हैं। करीब 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।