{"_id":"6ad4a94987e0929a680ab8d0","slug":"jageshwar-mahadev-departs-for-the-kullu-dussehra-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ram1009-172743-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुए जगेश्वर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुए जगेश्वर महादेव
विज्ञापन
तीसरी बार दशहरा उत्सव में शामिल होंगे दलाश क्षेत्र के आराध्य देवता
. घैघी, लारजी और भुंतर में होगा रात्रि विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश
(कुल्लू)। दलाश क्षेत्र के आराध्य देवता जगेश्वर महादेव रविवार सुबह आठ बजे अपने लाव-लश्कर और देवलुओं के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। देवता के दशहरा उत्सव के लिए प्रस्थान करने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस वर्ष महादेव लगातार तीसरी बार दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जगेश्वर महादेव रविवार को घैघी में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह देवता अपने लाव-लश्कर के साथ घैघी से रवाना होकर रात को लारजी में विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह देवता अपने देवलुओं के साथ लारजी से प्रस्थान करेंगे और भुंतर में रात्रि विश्राम करेंगे। मंदिर कमेटी के भंडारी चांद वर्मा ने बताया कि जगेश्वर महादेव लगातार तीसरे वर्ष कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने जा रहे हैं। देवता के उत्सव में शामिल होने को लेकर क्षेत्र के लोगों और देवलुओं में खासा उत्साह है।