सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jal Shakti Department pump attendant dies after falling from a cliff in Dalash

Rampur Bushahar News: दलाश में जलशक्ति विभाग के पंप अटेंडेंट की ढांक से गिरकर मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के वक्त खौली नाला के पास कर रहा था विभागीय कार्य

प्रशासन ने परिजनों को दी फौरी राहत, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। जलशक्ति विभाग दलाश सब डिवीजन के तहत कार्यरत एक पंप अटेंडेंट की विभागीय काम करते समय ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बुहाण गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार जल शक्ति विभाग के अंतर्गत पंप अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था। वीरवार को खौली नाला के पास विभागीय कार्य में जुटा हुआ था। काम करते वक्त अचानक उसका पांव फिसल गया। वह ढांक से नीचे जा गिरा। इस हादसे में उसके सिर, बाजू और पांव में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत आनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल में सुरेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को सुरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article