सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kendriya Vidyalaya Reckong Peo

Rampur Bushahar News: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Reckong Peo
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में नव-निर्वाचित छात्र परिषद मुख्यातिथि के साथ। स्रोत : स्कूल प्रबं
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने शपथ ली। समारोह में एडीएम पूह घनश्याम दास मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उनकी धर्मपत्नी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्राचार्य संजीव राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद में विद्यालय छात्रा कप्तान यशिका चुनी गई। विद्यालय छात्र कप्तान आयुष कीर्ति, सीएलए छात्रा कप्तान भावना और छात्र कप्तान नक्षत्र, विद्यालय खेल कप्तान दीपांशी और भारत भूषण, विद्यालय उप कप्तान छात्रा जिया माथुर और छात्र राजवीर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article