{"_id":"6a6f16c9019ee3ea810f402d","slug":"kotkhai-vikas-bhawan-lift-out-of-order-for-months-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-763345-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांच मंजिल पर सरकारी बाबू\nलिफ्ट बंद, सीढि़यों पर मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांच मंजिल पर सरकारी बाबू लिफ्ट बंद, सीढि़यों पर मजबूरी
विज्ञापन
कोटखाई के विकास भवन में लिफ्ट खराब होने के चलते सीढ़ियों से उतरते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट बंद, सरकारी राहत से पहले पांच मंजिला सीढि़यां आफत
कोटखाई विकास भवन की लिफ्ट महीनों से बंद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानी
. पांच मंजिला भवन में ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में हो रही दिक्कत
पंकज रांगटा
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय कोटखाई स्थित विकास भवन की लिफ्ट एक वर्ष से बंद पड़ी है। रोजाना आम लोगों को अपने सरकारी कार्यों के लिए सरकारी बाबू तक पहुंचने के लिए पांच मंजिल तक सीढ़ियों के जरिये पहुंचना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को दिक्कत हो रही है। इस विकास भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय संचालित हैं। इनमें उपमंडल अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और खंड विकास कार्यालय शामिल हैं। कृषि विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय भी यहीं स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए विकास भवन पहुंचते हैं लेकिन अपने कार्य करवाने के लिए सरकारी बाबुओं तक पहुंचते बेहाल हो जाते हैं। संवाद
जल्द चालू हो लिफ्ट
स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संदीप गांगटा, अशोक जस्टा, रिंकू घालटा, मोहित नंदा, अंशुल रमदेईक, देश राज और सुभाष शर्मा ने कहा कि लिफ्ट बंद होने से लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से लिफ्ट को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की है।
लिफ्ट के संचालन के लिए तकनीशियन उपलब्ध
लिफ्ट के संचालन के लिए तकनीशियन उपलब्ध नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधीन कार्यरत तकनीशियन के नौकरी छोड़ने के बाद यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसी कारण लिफ्ट को अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई व्यवस्था होते ही लिफ्ट को दोबारा संचालित कर दिया जाएगा। प्रशासन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत है। -उमेश शर्मा,
विज्ञापन
तहसीलदार, कोटखाई
शिक्षा मंत्री और विभाग विकास भवन की लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाएं : अशोक
कोटखाई। कोटखाई विकास भवन की लिफ्ट पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ी है। भाजपा जिला सचिव अशोक जस्टा ने कहा कि सरकारी कार्यों के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जस्टा ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने विकास भवन का निर्माण करवाया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाना था। लोगों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट भी लगाई गई थी। हालांकि, उद्घाटन के बाद से ही यह लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी है। अभी तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। अशोक जस्टा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों का श्रेय लेने में व्यस्त है, जबकि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। जस्टा ने मांग की कि शिक्षा मंत्री और संबंधित विभाग लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाएं। उन्होंने कहा, विकास का वास्तविक अर्थ जनता को लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, केवल उद्घाटन करना नहीं।