{"_id":"6a354fb517858fccb0087c3d","slug":"massive-landslide-at-the-shongtong-power-project-barrage-site-in-powari-rampur-hp-news-c-19-sml1055-740960-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन
विज्ञापन
किन्नौर के पोवारी में बैराज साइट पर हुई भूस्खलन में गिरे पेड़ और खतरे में संपत्ति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेड़ गिरे, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, करोड़ों की संपति खतरे में
शुक्रवार सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा, प्रशासन ने ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर के पोवारी में शौंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान कई पेड़ गिर गए, जबकि साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। भूस्खलन होने से पेट्रोल पंप मालिक की करोड़ों की संपत्ति खतरे की जद में आ गई है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक भूस्खलन होना शुरू हो गया। बैराज साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कई पेड़ गिर गए। भूस्खलन के बाद चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई कामगार नहीं आया। उधर, पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया शिव कुमार नेगी ने आरोप लगाया है कि यह हादसा हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन और बांध का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही से हुआ है। उन्हें इस खतरे का अंदेशा पहले से था। उन्होंने सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कॉरपोरेशन, कंपनी और प्रशासन के अधिकारियों से बात की थी, लेकिन समय रहते यह काम नहीं हुआ। इस कारण शुक्रवार को भारी भूस्खलन हो गया। इससे उनके पेट्रोल पंप के साथ बने सात कमरे, दो शौचालय, दो स्टोर और एक कार्यालय खतरे में आ गए हैं। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बात हुई है। पेट्रोल पंप को खतरा नहीं है। मौके पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। जल्द इसका निर्माण पूरा कर संपत्ति को सुरक्षित कर लिया जाएगा।