{"_id":"6a3547d4a50064bdce0643b8","slug":"milk-producers-to-raise-their-voices-in-dattanagar-on-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162826-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 6 जुलाई को दत्तनगर में गरजेंगे दुग्ध उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 6 जुलाई को दत्तनगर में गरजेंगे दुग्ध उत्पादक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निरमंड में बैठक कर तैयार की रणनीति
निरमंड (कुल्लू)। हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक निरमंड में किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 6 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन पर मंथन किया गया और आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में दूध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और फैसला लिया कि 6 जुलाई को दूध उत्पादकों की लंबित मांगों को लेकर मिल्क प्लांट दत्तनगर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। देवकी नंद ने कहा कि दूध की पेमेंट समय पर न मिल रही है। दूध गुणवत्ता मापने की मशीन भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दूध उत्पादकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार और मिल्क फेड दत्तनगर से मांग उठाई है कि दुग्ध उत्पादकों को समय पर दूध का भुगतान मिले और दूध के उचित दाम मिलने चाहिए।